होर्मुज की नाकाबंदी, 158 जहाज तबाह

नई दिल्ली, एजेंसी।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया है अमेरिकी सेना ने ईरान पर बहुत बड़ा हमला किया है। ट्रंप का कहना है कि ईरान की नौसेना समुद्र की तलहटी में पड़ी है। अमेरिका ने ईरान के 158 जहाजों को तबाह कर दिया है।ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, यदि ईरान का कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी (BLOCKADE) के कहीं भी आस-पास आता है, तो उन्हें तुरंत खत्म (ELIMINATED) कर दिया जाएगा।

ईरान के 158 जहाज तबाहडोनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘ईरान की नौसेना समुद्र की तलहटी में पड़ी है, इनके 158 जहाज पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। हमने जिन जहाजों पर हमला नहीं किया है, वे उनकी छोटी संख्या वाली, जिन्हें वे ‘फास्ट अटैक शिप्स’ कहते हैं, वो जहाज हैं।

‘ट्रंप ने आगे लिखा, हमने इन जहाजों पर हमला इसलिए नहीं किया, क्योंकि हमने उन्हें ज्यादा बड़ा खतरा नहीं माना है।ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए लिखा, ‘यदि इनमें से कोई भी जहाज हमारी नाकाबंदी के कहीं भी आस-पास आता है, तो उन्हें तुरंत खत्म कर दिया जाएगा। ठीक उसी तरह से, जिस तरह का इस्तेमाल हम समुद्र में नावों पर नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों के खिलाफ करते हैं।’होर्मुज बंद करने का अधिकार नहीं’UN की समुद्री मामलों की एजेंसी के प्रमुख ने आज सोमवार को कहा, ‘किसी भी देश को होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रोकने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है।’ ये बयान अमेरिका के ईरानी नौसेना पर हमले से पहले सामने आया।अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के महासचिव आर्सेनियो डोमिंगुएज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार, किसी भी देश को उन अंतर्राष्ट्रीय जलडमरूमध्यों से ‘निर्दोष आवागमन’ के अधिकार या नौकायन की स्वतंत्रता को रोकने का अधिकार नहीं है, जिनका उपयोग अंतर्राष्ट्रीय आवागमन के लिए किया जाता है।’

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *