देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं।मौसम विज्ञान की ओर से पूर्वानुमान के अनुसार, पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं अन्य पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कहीं-कहीं तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।





