तेहरान के रिहायशी इलाकों पर हमले में 13 की मौत, गैस सप्लाई ठप

नई दिल्ली, एजेंसी। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में सोमवार को हवाई हमलों में तेहरान की एक यूनिवर्सिटी को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित शरीफ यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है।रात भर सुनाई देती रही धमाकों की गूंजहमले के कारण रात भर धमाकों की गूंज सुनाई देती रही। घंटों तक, रुक-रुककर, नीचे उड़ते लड़ाकू विमानों की आवाज़ें सुनी जा सकती थी। इसके साथ ही कैंपस के पास मौजूद एक प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र को भी नुकसान पहुंचने की बात कही गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यूनिवर्सिटी परिसर में किस चीज को निशाना बनाया गया था।यूनिवर्सिटी में किसी छात्र के होने की पुष्टि नहींयूनिवर्सिटी में अभी कोई छात्र मौजूद नहीं है, क्योंकि युद्ध के चलते देश के सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासें चल रही हैं। इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस यूनिवर्सिटी पर हथियारों से जुड़े काम करने का आरोप लगाया गया है। खासकर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में इसकी भूमिका को लेकर संदेह किया गया है। जो कि ईरान का अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ नियंत्रित करता है।वहीं, पिछले कुछ सालों में कई देशों ने इस यूनिवर्सिटी पर सेना के साथ मिलकर काम करने के आरोप में प्रतिबंध भी लगाए हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *