इस बार भी प्रधानमंत्री उत्तराखंड को देंगे कई योजनाओं की सौगात

हरिद्वार : पीएम मोदी का उत्तराखंड से आध्यात्मिक व व्यक्तिगत लगाव है। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री इस बार भी देवभूमि को कई योजनाओं की सौगात देंगे। मुमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस बार भी प्रधानमंत्री उत्तराखंड को कई योजनाओं की सौगात देंगे। उत्तराखंड के साथ उनका आध्यात्मिक व व्यक्तिगत लगाव है।पांच महीने के बाद प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे। इससे पहले नौ नवंबर 2025 को राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह में आए थे। इस दौरान भी प्रधानमंत्री ने एफआरआई परिसर में राज्य के विकास के लिए 8140 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। इसके साथ ही विकसित उत्तराखंड के लिए वेडिंग डेस्टीनेशन, एक जिला एक मेला समेत कई मंत्र दिए थे।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से लोगों में काफी उत्साह है। देहरादून-नई दिल्ली एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे के साथ ही अन्य विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने ने सीमांत गांवों का प्रवास किया। चमोली जिले के माणा गांव, उत्तरकाशी जिले के मुखवा, पिथौरागढ़ के आदि कैलाश का प्रवास कर देश दुनिया में पहचान दिलाई है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *