नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक और धमकी दी है। उन्होंने कहा, ‘समय तेजी से निकलता जा रहा है- सिर्फ 48 घंटे बचे हैं, जिसके बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा।’ उन्होंने ये भी कहा है कि अमेरिका ने ईरान को डील करने या होर्मुज क्षेत्र का गतिरोध दूर करने के लिए 10 दिनों का समय दिया था। जानिए ट्रंप ने अपने बयान में और क्या कहा?पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच जारी टकराव जल्द थमने के संकेत नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने ताजा घटनाक्रम में कहा है कि 48 घंटे में अगर ईरान किसी समझौते के लिए तैयार नहीं होता है और होर्मुज क्षेत्र में जहाजों की मुक्त और सुरक्षित आवाजाही पर बना हुआ गतिरोध दूर नहीं होता है तो अंजाम बहुत बुरा होगा। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री ने शांति वार्ता को लेकर एक बयान में कहा कि उन्होंने कभी पाकिस्तान जाने से इनकार नहीं किया, लेकिन ईरान अपनी शर्तों से पीछे नहीं हटेगा। दरअसल, शनिवार शाम करीब सात और साढ़े सात बजे के बीच (भारतीय समयानुसार) ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखे दो अलग-अलग बयानों में ईरान में जारी युद्ध का जिक्र किया। उन्होंने पहले पोस्ट में लिखा, ‘कल जारी किए गए 1,78,000 नई नौकरियों के आंकड़े जबरदस्त हैं। व्यापार घाटा भी 55% कम हो गया, जो इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट है।’उन्होंने अमेरिका और इस्राइल के इरादों पर सवालिया निशान भी लगाए। बकौल अराघची, इस्राइल और अमेरिका ने हमारे बुशेहर प्लांट पर अब तक चार बार बमबारी की है। हमारे पेट्रोकेमिकल संयंत्रों पर हमले भी उनके असली इरादों को दिखाते हैं।’





