देहरादून के चकराता में बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, फसलों को भारी नुकसान

देहरादून । मौसम के मिजाज ने चकराता और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित कर दिया।कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से जहां ठंड में इजाफा हुआ, वहीं किसानों और बागवानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।जिससे बागवानों व काश्तकारों के चेहरे उत्पादन घटने की आशंका के चलते लटक गए।शनिवार को चकराता व आसपास के इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।शाम करीब चार से पांच बजे के बीच चकराता तहसील क्षेत्र के मुंडोई, कचाणू, हिवाई, सुई, खोलरा, रेटाड़, अमराड़, झबराड़, कुनैन, सेंज व खरोड़ा सहित कई गांवों में तेज ओलावृष्टि हुई।ओलावृष्टि से क्षेत्र के किसानों और बागवानों को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा। किसान हुकम सिंह, कलम सिंह चौहान, खजान चौहान, नेपाल चौहान, सचिन ने बताया कि ओलों की मार से मटर, सेब, खुमानी, आड़ू और प्लम की फसल को भारी क्षति हुई है।उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी हल्की ओलावृष्टि दर्ज की गई।दिनभर चलने वाली ठंडी हवाओं और बारिश के कारण क्षेत्र में ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। जिससे लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *