नई दिल्ली, एजेंसी। शुक्रवार रात दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। इसका केंद्र अफगानिस्तान में जमीन से 150 किलोमीटर नीचे था। लोग डर के घरों से बाहर आ गए।दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की रात भूकंप के झटके महसूस हुए। इससे लोग डर के घरों के बाहर आ गए। भूकंप के झटके पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.9 रही। जम्मू-कश्मीर के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 150 किलोमीटर अंदर था।भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में था। भूकंप के झटके चार देशों भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश था। गाजियाबाद के एक स्थानीय निवासी का कहना है, “जब हमने भूकंप महसूस किया, तब बारिश हो रही थी। यह कोई बड़ा भूकंप नहीं था। फिर मैं स्थिति का जायजा लेने के लिए बाहर आया।”
शुक्रवार रात पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता का एक ज़ोरदार भूकंप आया, जिसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण पाकिस्तान के किसी भी हिस्से में अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (एनएसएमसी) ने बताया कि भूकंप रात 9:13 बजे दर्ज किया गया।





