मुरादाबाद : मुरादाबाद में बुधवार की रात मुठभेड़ में मारे गए शार्प शूटर आशु ऊर्फ मोंटी को तीन गोलियां लगीं थीं। तीनों सीने के आर-पार हो गईं थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि आशु को सीने में तीन गोलियां लगी थीं। तीनों गोलियां हार्ट और फेफड़ों को चीरते हुए पीठ से बाहर निकल गई थीं। मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके में बुधवार की रात मुठभेड़ के दौरान उधम सिंह गैंग के शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी को सीने में पुलिस की तीन गोलियां लगी थीं। तीनों गोलियां हार्ट और फेफड़ों को चीरते हुए बाहर निकल गई थीं। बृहस्पतिवार की दोपहर दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम से इसकी पुष्टि हुई है।
सिविल लाइंस के रामगंगा विहार स्थित शुभम ग्रीन विला निवासी अरशू ढल की कांठ रोड पर प्रेम नगर में वजीरचंद एक्सपोर्ट फर्म है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में 15 मार्च को शातिर बदमाश आशु और उसके साथियों
रकम नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी थी। दो दिन बाद उनकी फर्म पर भी बाइक सवारों ने फायरिंग की थी। एसएसपी ने आशु की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी आशु उर्फ मोंटी अपने साथी के साथ बुधवार को रंगदारी की रकम वसूलने पहुंचा था। इसकी जानकारी मिलने पर मेरठ एसटीएफ और मुरादाबाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। बुधवार की रात करीब दस बजे सिविल लाइंस क्षेत्र में पोस्टमार्टम हाउस के पास इस्लाम नगर रोड पर पुलिस ने आशु और उसके साथी को घेर लिया था। इसी बीच दोनों और से फायरिंग शुरू हो गई। कार सवार आशु उर्फ मोंटी को सीने में तीन गोलियां लगीं जबकि इसका साथी मौके से भाग गया था।





