राजधानी में निकलेगी बालाजी की भव्य शोभायात्रा

देहरादून : राजधानी देहरादून में आज हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आज शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली जाएगी। इसको देखते हुए शहर के कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। 

हनुमान जन्मोत्सव पर आज बृहस्पतिवार को शहरभर के मंदिरों में अनुष्ठान होंगे। साथ ही श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री पृथ्वीनाथ महादेव सेवादल की ओर से सहारनपुर चौक स्थित शिवाजी धर्मशाला से श्री बालाजी महाराज की 16वीं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें दो ड्रोन से यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा होगी।इसके अलावा मथुरा-वृंदावन, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल के कलाकार विभिन्न झांकियां के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। लक्ष्मण चौक स्थित हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज से बाइक रैली निकाली जाएगी। जामुनवाला स्थित एकादशमुखी हनुमान मंदिर, हनुमान चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर, गढ़ी कैंट स्थित माता वैष्णाे देवी गुफा में अनुष्ठान होंगे।ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, हर साल हनुमान जन्मोत्सव चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। घर या मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित कर पूजा करें। इस दौरान सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और तुलसी अर्पित करना शुभ होता है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories