एशिया कप-2025 : भारत-पाक में महामुकाबला आज रात 8 बजे से

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप के सुपर 4 का मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। एशिया कप में यह दूसरी बार है जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच मुकाबला 14 सितंबर को खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत लिया था। वहीं, क्रिकेट फैन्स की निगाहें आज के इस महामुकाबले पर टिकी हुई हैं। आज दोनों टीमों में कौन कौन से खिलाड़ी खेलेंगे इसका खुलासा तो टॉस के बाद ही होगा, लेकिन क्यास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय टीम आज के मुकाबले में दो बदलाव कर सकती है।

बता दें कि भारत ने ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया था। उनकी जगह अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को मौका दिया गया था। लेकिन आज भारतीय टीम में बुमराह की वापसी तय है और वरुण चक्रवर्ती के खेलने की भी पूरी संभावना है। ऐसे में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को इस मैच से बाहर रहना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि भारतीय टीम इस मुकाबले में 4 स्पेशलिस्ट बैटर, 2 बैटिंग ऑलराउंड, 1 विकेटकीपर, 1 स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर, 2 विशेषज्ञ स्पिनर और एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतर सकती है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *