फिल्म अभिनेत्री के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश ढेर

बदमाशों से तुर्किये मेड जिगाना और ऑस्ट्रिया में बनी ग्लॉक पिस्टल बरामद

नोएडा. पुलिस मुठभेड़ में ढेर अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह के सदस्य थे। 12 सितंबर को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी बरार गैंग ने ही ली थी। पुलिस को बदमाशों से तुर्किये मेड जिगाना और ऑस्ट्रिया में बनी ग्लॉक पिस्टल बरामद हुई है। प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में भी शूटरों ने इसी जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया था। 

पुलिस दोनों बदमाशों के बारे में अधिक जानकारी जुटा रही है। इस मामले में घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस बदमाशों के पीछे थी और ट्रॉनिका सिटी में उनकी बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, बदमाशों के बारे में जानकारी के लिए घटना स्थल को जाने वाले सभी रूट को सीसीटीवी कैमरों को चेक कर जानकारी जुटाई गई। इसके बाद पुलिस बदमाशों के पीछे लगी थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बीते शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे नौ राउंड फायरिंग की गई थी। बाइक सवार दो आरोपी फायरिंग कर नैनीताल हाईवे की ओर भाग निकले थे। इनमें आगे बैठा युवक हेलमेट लगाए हुए थे। चर्चित अपराधी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा की आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी ली थी। इसमें स्वामी अनिरुद्धाचार्य व स्वामी प्रेमानंद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गुस्सा जताया गया था। भविष्य में ऐसा करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *