पाक के खतरनाक मसूबे : दिल्ली पुलिस ने किया ISI का पर्दाफाश, जासूस निकला नेपाल का

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी एक बड़ी बात सामने आई है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आईएसएआई से जुड़े एक जासूस का पर्दाफाश किया है। स्पेशल सेल ने नेपाल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि प्रभात चौरसिया नाम का यह शख्स भारत के सिम कार्ड पाकिस्तान से भेज रहा था और इसके लिए वह नेपाल का रास्ता इस्तेमाल कर रहा था। इन सिम कार्ड को बहावलपुर और लाहौर में व्हाट्सऐप पर एक्टिव किया गया था। बहावलपुर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ माना जाता है।

आरोपी ने अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल कर कुल 16 सिम कार्ड खरीदे थे। इनमें से 11 सिम कार्ड पाकिस्तान में एक्टिव थे, जिन्हें भारतीय सेना से जुड़ी जानकारिया हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। हो सकता है कि यह सिम कार्ड ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में एक्टिव थे। उधर, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने आज रांची में एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार की सुबह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी हुई है। संदिग्ध आतंकी की पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने पलामू में भी छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। रांची के पकड़ा गया असहर दानिश मूल रूप से बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है। दिल्ली में उसके खिलाफ दर्ज एक मामले के आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी संभव हो पाई।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *