मौसम विभाग का जिलों में रेड-यलो अलर्ट जारी

देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर जिले में तेज बारिश की संभावना

देहरादून। बारिश आने वाले दिनों में और परीक्षा लेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने जिलों में बारिश के मद्देनजर रेड और यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने कई जिलों में बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलाधिकारियों को पत्र भेजते हुए सावधानी बरतने को कहा है।

एक सितंबर को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल में अत्यधिक बारिश होने के कारण रेड अलर्ट और बाकी जिलों के येलो अलर्ट जारी किया है। दो सितंबर को भी देहरादून, चमोली, बागेश्वर जिलों में अधिक बारिश के कारण रेड व बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

तीन सितंबर को भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मौसम विभाग के संबंधित तिथि के अलर्ट का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर को पत्र भेजते हुए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *