जम्मू-कश्मीर में फिर फटा बादल, लैंडस्लाइड, 7 लोगों की मौत, मलबे में बह गए कई घर

जम्मू-कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लैंडस्लाइड हुआ है। माहौर इलाके में हुए लैंडस्लाइड के बाद आए मलबे में दबने से 7 लोगों की मौत हो गई है। कई और लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। वहीं मलबे और पानी में कई घर बह गए हैं। पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। लोगों की मदद से मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश की जा रही है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिन से भारी बारिश और तबाही मचने का दौर जारी है। आए दिन अलग-अलग जगहों पर बादल फटने, फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। तवी और ब्यास नदियां उफान पर बह रही हैं, जिसके चलते जगह-जगह कटाव होने से कई घर बह गए हैं। जम्मू-श्रीनगर, मनाली-लेह हाईवे समेत कई सड़कें फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड से टूट गई हैं। कई गांवों और शहरों का संपर्क टूट गया है। नदी किनारे बसे लोग दूसरे शहरों में शिफ्ट होने लगे हैं।

बता दें कि नॉर्दर्न रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और हालातों को देखते हुए 45 ट्रेंने रद्द करने की घोषणा कर दी है। भारी बारिश, फ्लैश फ्लड, उफानी नदियों और लैंडस्लाइड से जहां सड़कों की हालत खराब है और सड़क यातायात बाधित है, वहीं रेल लाइनें भी टूट गई हैं। पिछले 4 दिन से जम्मू-कश्मीर में रेल यातायात बाधित है। इसलिए कठुआ और उधमपुर के बीच ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। जम्मू, कटरा और उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *