जापान दौरा: बुलेट ट्रेन की सवारी की पीएम मोदी ने

नयी दिल्ली, एजेंसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी दो दिनों के जापान दौरे पर हैं. भारत-जापान की दोस्ती की नई इबारत लिखने पीएम मोदी टोक्यो गए हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने जापान दौरे के दूसरे दिन बुलेट ट्रेन की सवारी की. इसकी पहली झलक सामने आ गई है. पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री संग शिगेरु इशिबा बुलेट ट्रेन से सफर करते दिखे. पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री दोनों ने बुलेट ट्रेन से जापान के सेंडाई शहर तक की सवारी की.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान दौरे के दूसरे दिन यानी शनिवार को जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन की सवारी की. इस दौरान उन्होंने पूर्वी जापान रेलवे कंपनी में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से मुलाकात की. इसकी तस्वीर अब सामने आ गई है. पीएम मोदी बुलेट ट्रेन के भीतर जापानी पीएम के साथ बैठे हैं. आसपास कई अधिकारी भी हैं.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *