दर्शनों के लिए जाते समय भीषण सड़क हादसा, आठ की मौत 43 घायल

बुलंदशहर ( उत्तरप्रदेश ). यहां से दर्शनों के लिए गोगामेड़ी( राजस्थान) जाते समय एक भीषण दुर्घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 43 अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया और यह हादसा हो गया। मरने वाले सभी यात्री कासगंज के थे।

इस हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 43 घायल हैं। इनमें से 3 की हालत नाजुक है। मृतकों में 6 साल बच्चा, 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस जानकारी के मुताबिक यह हादसा रविवार रात 2 बजे नेशनल हाईवे 34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास हुआ। श्रद्धालु कासगंज से जाहरबीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे। पुलिस ने य़ह भी बताया कि श्रद्धालुओं ने ट्रॉली को डबल डेकर बना रखा था ताकि उसमें ज्यादा से ज्यादा लोग बैठ सकें।

मृतकों की पहचान कासगंज निवासी ईयू बाबू (40) रामबेटी (65), चांदनी (12) घनीराम (40), मोक्षी (40) शिवांश (6), योगेश (50), विनोद (45) के रूप में हुई है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *