रामनगर। धनगढ़ी में एक दुखद सड़क हादसे की खबर आ रही है। ब्रेक फेल होने के कारण एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिससे दो से तीन लोगों की जान चली जाने की संभावना है, कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। यह घटना धनगढ़ी में हुई है और स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।





