<p style=”text-align: justify;”>एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक नियमित मस्कट-मुंबई उड़ान के लिए गुरुवार (24 जुलाई 2025 का दिन अलग बन गया, जब एक थाई महिला ने हजारों फीट की ऊंचाई पर बच्चे को जन्म दिया. इस घटना ने फ्लाइट में मौजूद लोगों को हैरान कर दिया. 
<p style=”text-align: justify;”>थाईलैंड की एक गर्भवती महिला को फ्लाइट के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी. जैसे ही यह सूचना केबिन क्रू को मिली, उन्होंने अपने प्रशिक्षण और सूझबूझ का उपयोग करते हुए तुरंत जरूरी कदम उठाए. एक नर्स जो संयोग से उसी फ्लाइट में यात्रा कर रही थी. वह तुरंत मदद के लिए आगे आई. केबिन क्रू ने एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण तैयार किया. विमान के भीतर ही एक सफल डिलीवरी करवाई गई.
<p style=”text-align: justify;”>एयर इंडिया एक्सप्रेस का बयान
मामले को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान में कहा कि हमारे क्रू ने जन्म के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए अपने कठोर प्रशिक्षण का पूरी तरह इस्तेमाल किया. पायलटों को प्रसव की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत एटीसी (Air Traffic Control) से संपर्क किया और मुंबई एयरपोर्ट पर प्रायोरिटी लैंडिंग की इजाजत मांगी.
<p style=”text-align: justify;”>मेडिकल टीम और एम्बुलेंस पहले से मौजूद 
मुंबई पहुंचते ही एक मेडिकल टीम और एम्बुलेंस पहले से मौजूद थी. मां और नवजात शिशु को तत्काल स्थानीय अस्पताल भेजा गया.एक महिला स्टाफ सदस्य भी अस्पताल में उनके साथ गई. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जानकारी दी कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं. उनकी देखभाल के लिए अस्पताल ने संपूर्ण चिकित्सा सहायता प्रदान की है. एयरलाइन ने थाईलैंड के मुंबई एबेंसी से संपर्क कर लिया है ताकि वे मां और बच्चे की घर वापसी में मदद कर सकें. बता दें कि ये ऐसी पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी कई लोगों को ट्रेन और बस में भी बच्चे पैदा होने की घटना हो चुकी है.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों की हो गई मौज, अब मिलेगी 30 दिन की एक्स्ट्रा छुट्टी, जानें कैसे मिलेगा फायदा