321 KM प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती रेसिंग बोट हवा में उछली, झील में पलटी

वाशिंगटन। अमेरिका के मिसौरी में लेक ऑफ द ओजार्क्स शूटआउट बोट रेस के दौरान एक खौफनाक हादसा सामने आया है। लगभग 213 मील प्रति घंटे (करीब 321 किमी/घंटा) की अत्यधिक तेज रफ्तार से दौड़ रही एक रेसिंग बोट अचानक नियंत्रण खोकर हवा में उछल गई और झील में पलट गई।सोशल मीडिया पर इस हादसे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि डर्टी डक नाम की यह बोट पानी की सतह पर बेहद तेज गति से भाग रही थी। तभी अचानक हवा के दबाव के कारण बोट का अगला हिस्सा ऊपर उठा, वह पीछे की ओर हवा में पूरी तरह पलट गई और दो बार उछलते हुए वापस झील में जा गिरी।मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा चैरिटी के लिए आयोजित 38वीं सालाना बोट रेस के पहले दिन हुआ। इस दुर्घटना में बोट चला रहे 45 वर्षीय ड्राइवर का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।ड्राइवर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बोट में सवार 39 वर्षीय थ्रॉटल-मैन इस भीषण हादसे में बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।लेक ऑफ द ओजार्क्स में हुए इस हादसे का वीडियो देखकर लोग हैरान हैं कि इतनी तेज रफ्तार में हुए पलटाव के बाद भी बड़ा नुकसान टल गया।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *