नयी दिल्ली, एजेंसी। भारत में आज सुबह-सुबह धरती कांपी है. लद्दाख में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. जी हां, लद्दाख के लेह में आज यानी गुरुवार सुबह 6:05 बजे शक्तिशाली भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 थी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, लद्दाख में आए इस भूकंप का केंद्र सतह से 10 किमी गहराई में था. फिलहाल, किसी नुकसान की खबर नहीं है।
एनसीएस यानी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस भूकंप की सूचना दी. एनसीएस के मुताबिक लद्दाख के लेह में आए इस भूकंप का केंद्र 36.881 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.402 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था. भूकंप की गहराई कम होने के कारण लेह और आसपास के इलाकों में झटके महसूस किए गए।
यह भूकंप तब आया, जब लोग सुबह नींद में सोए थे. सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया. हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है. भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर रख रही हैं. फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है. हालांकि, भूकंप के बाद लोगों में डर का माौल है।





