रुड़की: पिरान कलियर में सालाना उर्स मेले के दौरान बवाल; दो पक्ष आपस में भिड़े

देहरादून : पीड़ित का अरोप है कि वह अपने साथियों के साथ कलियर मेले से अब्दाल साहब की ओर जा रहा था। तभी एक व्यक्ति से उसका विवाद हो गया। इसके बाद उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसपर जानलेवा हमला किया।पिरान कलियर में साबिर पाक के सालाना उर्स मेले के दौरान सोमवार रात अब्दाल साहब रोड पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।लंढौरा निवासी साबाज अहमद ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने साथियों के साथ कलियर मेले में आया था। रात करीब दस बजे अब्दाल साहब की ओर जाते समय रास्ते में कुछ लोगों से कहासुनी हो गई।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *