खरगे के घर पर जुटने लगे विपक्षी सांसद, 12 बजे मार्च कर रामलीला मैदान तक पहुंचेंगे तमाम नेता

नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की नेता महुआ माजी ने कहा, “लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करे। मतदाता सूची से लगातार लोगों के नाम हटाए जाने के कारण जनता परेशान है। INDIA गठबंधन ने इस मुद्दे पर माननीय राष्ट्रपति से अपील की है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट से भी गुहार लगाई गई है।उन्होंने कहा, “हम लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। कल सार्वजनिक महाभियोग अभियान चलाया गया और आज हम रामलीला मैदान में जुटे हैं। हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार अब कम से कम जागेगी। सरकार को इस पद पर टीएन शेषन जैसे ईमानदार अधिकारी की नियुक्ति करनी चाहिए।”

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *