देहरादून। दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो और एसी बसों के फेरों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई है।परिवहन निगम की प्रतिदिन विभिन्न रूट पर औसतन 934 बसें संचालित होती हैं। इनमें करीब चार सौ बसें दिल्ली जाती हैं। रोडवेज प्रबंधन के अनुसार इनमें 12 वोल्वो समेत 200 बसें बीएस-छह नहीं हैं, इसके कारण वह दिल्ली नहीं जा सकेंगी। इसमें सबसे अधिक असर दिल्ली-देहरादून रूट पर वोल्वो की लग्जरी सेवा पर पड़ने की संभावना है, इस रूट पर 25 बसें संचालित होती हैं, जिनमें 12 बसें कम हो रही हैं।





