ट्रेकिंग के दौरान छह भारतीय पर्यटक लापता, भारी बर्फबारी के बीच सेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

नई दिल्ली, एजेंसी। नेपाल के हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बाद छह भारतीय पर्यटक लापता हो गए हैं। इनमें दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। सभी पर्यटक नेपाल की सबसे गहरी झीलों में से एक शे-फोक्सुंडो की ट्रेकिंग पर निकले थे। अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को इसकी पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पर्यटक डोल्पो बुद्ध ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर चार और आठ से झील की ओर जा रहे थे। उन्हें आखिरी बार शे-फोक्सुंडो ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड चार और आठ के बीच स्थित नुमला पास और बागला पास के इलाकों में देखा गया था।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *