दुबई । होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक कंटेनर जहाज डूब गया, जबकि एक अन्य मालवाहक जहाज के भी डूबने की खबर है। अमेरिका और इस्राइल के ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से समुद्री जहाजों पर ईरानी हमलों में सबसे तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। समुद्री सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में कई वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया गया है।ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन विभाग (यूकेएमटीओ) ने बुधवार को बताया कि पिछले 48 घंटों में होर्मुज क्षेत्र के आसपास टैंकरों और अन्य वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाकर कम से कम पांच घटनाएं हुईं। इनमें ड्रोन हमले भी शामिल हैं। एक समुद्री सुरक्षा सूत्र ने कहा, “हमलों की गति बढ़ी है और ऐसा लगता है कि यह जानबूझकर किया जा रहा है।





