के रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला: टर्मिनल-4 में लगी आग; क्रूज मिसाइल भी नष्ट

नई दिल्ली, एजेंसी। सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार, 11 अक्टूबर को फिर हमला हुआ। यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने इसकी जानकारी दी। गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मालिकी के मुताबिक, एक अज्ञात वस्तु एयरपोर्ट के टर्मिनल-4 से टकराई, जिससे वहां आग लग गई। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात संभालने में जुटे हैं। गठबंधन के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि एयरपोर्ट के पास एक क्रूज मिसाइल को हवाई रक्षा प्रणाली ने रोककर नष्ट कर दिया। हालांकि, दी गई जानकारी में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि टर्मिनल-4 से टकराने वाली अज्ञात वस्तु और क्रूज मिसाइल के बीच कोई संबंध था या नहीं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *