रचा इतिहास : अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर जड़ा टी-20 का सबसे तेज शतक

एजेंसी नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे सीरीज के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने कोहराम मचा रखा है. दोनों ही बल्लेबाज चौकों-छक्कों की बरसात कर रहे हैं. पावरप्ले के अंदर टीम इंडिया के 100 का स्कोर पार कर लिया है. इस दौरान अभिषेक ने सिर्फ 16 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की है. दूसरे छोर पर खड़े संजू भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतरी है. आज के मैच में भी वैभव को मौका नहीं मिला है. टीम एक बदलाव के साथ उतरी है. अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया है. 30 गेंदों में शतक पूरा किया है. यह उनका तीसरा टी20 शतक है. टेस्ट खेलने वाले देशों में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है. भारत की तरफ से इससे पहले रोहित शर्मा ने 35 गेंदों में शतक लगाया था. आज अभिषेक ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं. अभिषेक सिर्फ छक्के लगा रहे हैं. आज उन्हें कोई रोकने वाला नहीं दिख रहा है.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *