एजेंसी नई दिल्ली। अमेरिकी संसद के निचले सदन ने रूस पर नए प्रतिबंधों से जुड़े विधेयक को मंजूरी दे दी है. इसके तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल सकता है. भारत और चीन रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले बड़े देशों में हैं. ऐसे में भारत पर भी अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ का खतरा बढ़ गया है. हालांकि, अभी भारत पर 100% टैरिफ लगाने का फैसला नहीं हुआ है. यह कानून ट्रंप को ऐसा कदम उठाने का अधिकार देगा.
अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है. रूस पर प्रतिबंध वाला बिल अमेरिकी हाउस में पास हो गया है. जी हां, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा यानी हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने बुधवार को रूस पर नए प्रतिबंध लगाने वाले अहम विधेयक को मंजूरी दे दी. इस कानून के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का अधिकार मिल सकता है.
भारत भी इसकी चपेट में आ सकता है, क्योंकि भारत रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता है. इसका मतलब है कि भारत पर अब 100 फीसदी टैरिफ का खतरा मंडरा गया है.दरअसल, रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व वाली अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने इस विधेयक को 262-159 वोट से पास किया. अब इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है. इससे पहले अमेरिकी सीनेट भी पिछले महीने इसे 86-11 वोट से मंजूरी दे चुकी है. अब इस कानून को ह्यलिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट आॅफ नाम दिया गया है. यह विधेयक कई महीनों की देरी के बाद आगे बढ़ा है.





