बलोच लड़ाकों ने ली 43 पाक सैनिकों की जान, शहबाज को दी आखिरी वॉर्निंग

इस्लामाबाद। बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पिछले हफ्ते बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर 13 सुनियोजित हमले किए। संगठन का कहना है कि उसके लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना और सरकार से जुड़े डेथ स्क्वाड के 43 लोगों को मार गिराया।BLA के प्रवक्ता जियांद बलोच ने बताया कि बेसिमा, खारान, पंजगुर, चगाई, सुराब, किला अब्दुल्ला और अवारां में सड़क जाम करने और टारगेटेड हमले करने जैसे ऑपरेशन चलाए गए। इन जगहों पर पाकिस्तानी सेना के दो सैनिकों के मारे जाने का भी दावा किया गया।बलोच लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान सरकार के खिलाफ पूरी तरह विद्रोह कर रही है। इस विरोध को जताने के लिए जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं बलोच कई बार पाकिस्तानी सेना पर हमले भी कर चुके हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *