प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली, एजेंसी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के सांविधानिक पदों पर आसीन हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रही हैं। पीएम मोदी को विदेश से भी जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा को समर्पित ‘आशीर्वाद का दीया’ म्यूजिक वीडियो जारी किया गया। इस वीडियो में संगीत अमन पंत ने दिया है। वहीं, इसकी गायक स्नेहा शंकर हैं। वीडियो के संदेश में कहा गया कि लोगों ने वर्षों से पीएम मोदी की राष्ट्रसेवा को देखा है और 17 सितंबर को उनके सम्मान में दीया जलाया जाएगा। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ स्नेह और अपनापन जताने का बेहद खास माध्यम है, जिसने उन्हें गहराई से छुआ है। उन्होंने कहा कि हर आशीर्वाद देश की सेवा के लिए उनके संकल्प को और मजबूत करता है।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर जीटी करनाल रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में हवन किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *