पाकिस्तानी नौसेना के जहाज ने भारतीय नेवी के जहाज को मारी टक्कर

नई दिल्ली, एजेंसी। पाकिस्तान अपने नाम के उलट ना-पाक हरकतें करने पर आमादा है. जमीन से लेकर आसमान और अब समुद्र तक पड़ोसी देश लगातार भारत के सब्र की परीक्षा ले रहा है. दरअसल पाकिस्तानी नौसेना के जहाज ने समंदर में हद पार करते हुए भारतीय नेवी के जहाज को टक्कर मारी है. ऐसी हरकत करके पाकिस्तान ने खुद के ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है. नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के हाई कमीशन इंचार्ज को तलब किया है. भारत को हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन पाकिस्तान ने 35 साल पुराने समझौते का ही उल्लंघन किया है.भारत और पाकिस्तान के बीच अप्रैल 1991 में समझौता हुआ था. हालिया घटना इस समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधे तौर पर उल्लंघन है. 1991 के इस समझौते का संबंध मिलिट्री प्रैक्टिस, युद्धाभ्यास और सैनिक गतिविधियों को लेकर पहले से जानकारी देने से है. अतीत में भी दोनों देशों ने समुद्री घटनाओं के संदर्भ में इसके आर्टिकल 10 का जिक्र किया है.

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *