ऊधमसिंह नगर में सड़कें बनीं काल, 250 दिनों में गई 198 लोगों की जान

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर की सड़कें अब खूनी हो गई हैं। जिले में मौत की रफ्तार बेकाबू है। आंकड़े खुद इसकी गवाही दे रहे हैं। वर्ष 2024 में हर ढाई दिन में एक व्यक्ति की मौत हो रही थी, अब 2026 में करीब हर दिन एक मौत हो रही है।वर्ष 2024 में सड़क हादसों में 144 लोगों ने जान गंवाई थी जबकि मौजूदा साल 2026 में जुलाई तक यानी सिर्फ सात महीनों में करीब 250 दिनों में ही 198 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। यानी पिछले पूरे साल के मुकाबले 54 मौतें ज्यादा और 37.5 प्रतिशत का सीधा इजाफा। औसत निकालें तो डर और बढ़ जाता है। मौत की रफ्तार दोगुनी से भी ज्यादा तेज हो गई है। सिर्फ ऊधमसिंह नगर ही नहीं, पूरा कुमाऊं मंडल हादसों का हॉटस्पॉट बन गया है। 2024 में मंडल में 250, 2025 में 275 और 2026 में जुलाई तक 309 मौतें हो चुकी हैं। इसमें अकेले ऊधमसिंह नगर की हिस्सेदारी 64 प्रतिशत यानी 198 मौतों की है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *