तीन तलाक : पत्नी से मारपीट, बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव

देहरादून: देहरादून में तीन तलाक और महिला उत्पीड़न से जुड़ा मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।पटेलनगर क्षेत्र में महिला से मारपीट और उत्पीड़न के साथ तीन तलाक देने के आरोप में पुलिस ने उसके पति फरमान को गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर हलाला करने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया था।पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, पटेलनगर निवासी महिला ने 12 सितंबर को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करता है।महिला ने पति पर उसे तीन तलाक देने का भी आरोप लगाया। आरोप यह भी है कि पति महिला पर बहनोई के साथ हलाला करने का दबाव बना रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *