भारी बारिश की चेतावनी, दिल्ली से यूपी-बिहार तक जारी हुआ अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसी। मौसम विभाग विज्ञान (IMD) ने 13 सितंबर को देश के 25 से ज्यादा राज्यो में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।उत्तर राजस्थान से लेकर बंगाल की खाड़ी तक बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण के कारण मानसून का नया दौर सक्रिय हुआ है। इस बदलाव के चलते मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून की सक्रियता के चलते देश के एक बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक बारिश और आंधी-तूफान का दौर देखने को मिल सकता है।दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत 25 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *