गोवा की एयरलाइन के विमान उड़ाएंगे कैप्टन अभिनंदन, पाकिस्तान के छुड़ा दिए थे छक्के

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय वायु सेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान गोवा की रीजनल एयरलाइन फ्लाई91 में पायलट के तौर पर शामिल हुए हैं। अब वह छोटे विमान उड़ाएंगे।वर्धमान ने 2019 में पाकिस्तान के साथ हवाई लड़ाई के दौरान दुश्मन के एक जेट को मार गिराया था और उन्हें उस देश में तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था। उन्हें 2021 में वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।सूत्रों ने पीटीआई ने बताया कि वर्धमान अगस्त में पायलट के तौर पर एयरलाइन से जुड़े थे। संपर्क करने पर, फ्लाई91 के प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारियों के बारे में निजी जानकारी एक निजी मामला है और इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। इस बारे में और जानकारी तुरंत नहीं मिल सकी।अवार्ड साइटेशन के अनुसार, भारतीय वायु सेना के इस फाइटर पायलट को डॉगफाइट (हवाई लड़ाई) के दौरान असाधारण कर्तव्यनिष्ठा दिखाने के लिए वीर चक्र – भारत का तीसरा सबसे बड़ा युद्धकालीन वीरता पदक से सम्मानित किया गया था।फ्लाई91, जिसने मार्च 2024 में उड़ानें शुरू की थीं, अभी छह एटीआर 72-600 विमानों का बेड़ा चलाती है। एयरलाइन के दो बेस गोवा और हैदराबाद हैं।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *