पति संग दिल्ली से मसूरी घूमने आई नव विवाहिता की होम स्टे में संदिग्ध मौत

देहरादून : नव विवाहिता पति के साथ मसूरी घूमने आई थी। इस दौरान 15 जून को महिला की धनोल्टी मार्ग टिपरीधार स्थित होम स्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।धनोल्टी मार्ग टिपरीधार स्थित एक होम स्टे में पति संग आई नव विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने उप जिला मजिस्ट्रेट मसूरी को जांच अधिकारी नामित किया है। इस संबंध में 17 जुलाई तक साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएंगे।  संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद ने बताया कि पी. राधा गायत्री (27 वर्ष) पत्नी सौम्या श्रीचरण निवासी मास्टर ब्लॉक, मधबन रोड. नियर चादर विला, शकरपूर वारमल ईस्ट, नई दिल्ली , वर्तमान पता डी-2 टावर-13, किदवई नगर ईस्ट, दिल्ली पति के साथ मसूरी घूमने आई थी। इस दौरान 15 जून 2026 को फरपुड़ी राधा गायत्री की धनोल्टी मार्ग टिपरीधार स्थित कियाना होम स्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *