20 मई को रवाना होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था

देहरादून : हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई 2026 को खुलेंगे। 20 मई 2026 को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे का विदाई समारोह आयोजित होगा।गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत भी कराया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि हेमकुंड साहिब यात्रा को सफल, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई 2026 को खुलने वाले हैं। 20 मई 2026 को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे का विदाई समारोह आयोजित होगा। इस पहले जत्थे का नेतृत्व पारंपरिक रूप से पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा।  

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *