पंचायतीराज मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश प्रदेश के हर ब्लॉक में पांच गांव बनेंगे  

देहरादून : पंचायत भवनों के निर्माण के लिए 10 की जगह 20 लाख रुपये देने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। पंचायतीराज मंत्री ने कहा, प्रदेश में 7817 ग्राम पंचायतें हैं। लगभग दो हजार पंचायतों में भवन नहीं है।

प्रदेश के हर ब्लॉक में पांच गांव आदर्श गांव बनेंगे। पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक ने विधानसभा स्थित कक्ष में विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। मंत्री ने कहा, इन गांवों में ड्रेनेज और कूड़ा निस्तारण प्रबंधन को बेहतर बनाया जाएगा।वहीं, पंचायत भवनों के निर्माण के लिए 10 की जगह 20 लाख रुपये देने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। पंचायतीराज मंत्री ने कहा, प्रदेश में 7817 ग्राम पंचायतें हैं। लगभग दो हजार पंचायतों में भवन नहीं है।हर साल केंद्र सरकार भी पंचायत भवन निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करा रही है। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, पंचायत की मूलभूत आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जाए। बैठक में विशेष सचिव पंचायतीराज पराग मधुकर धकाते, निदेशक निधि यादव, अपर सचिव श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *