छापा : दुकान से कमर्शियल गैस सिलिंडरों का जखीरा पकड़ा

देहरादून : एलपीजी संकट के बीच ऋषिकेश में पूर्ति विभाग और पुलिस ने लक्कड़घाट क्षेत्र में एक दुकान से व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का जखीरा पकड़ा है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। पूर्ति विभाग की ओर से पकड़े गैस सिंलिंडरों को गैस एजेंसी के हवाले कर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पिछले कुछ महीनों में पूर्ति विभाग की ओर से इस क्षेत्र में दो स्थानों पर गैस रिफिलिंग का कारोबार पकड़ा था। मौके पर आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *