एशिया कप : आज होगा भारत और ओमान का मुकाबला

नयी दिल्ली। एशिया कप में भारत ने अंतिम चार में अपना स्थान पहले से ही बना लिया है लेकिन आज एक और मुकाबला है। ग्रुप ए में टीम इंडिया का लीग स्टेज का अंतिम मैच है, जिसे जीतकर भारतीय टीम धमाकेदार अंदाज में सुपर 4 में खेलने के लिए जाएगी।
आज का मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला जाएगा। यह मैच ग्रुप ए का हिस्सा है और अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम में भारतीय टीम का यह पहला ही मैच हैए इससे पहले दो मैच दुबई में खेले गए थे।
भारत पहले ही सुपर.4 में पहुंच चुका है। टीम इंडिया ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते और शानदार फॉर्म में है। यह मैच उसके लिए टीम कॉम्बिनेशन को और मजबूत करने का मौका होगा। ओमान की टीम अब तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है। दोनों मैच हारने के बाद उसका सफर लगभग खत्म हो गया हैए लेकिन भारत जैसी बड़ी टीम के खिलाफ खेलने का अनुभव उसके लिए अहम साबित होगा।
कितने बजे होगा आज मुकाबला
मुकाबला रात 8 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा। टॉस का समय 7 बजकर 30 मिनट है। अबू धाबी में पिच का रुख स्पिनरों की तरफ रहता हैए इस वजह से वहां टीम इंडिया के बल्लेबाजों को सावधानी से खेलना होगा।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *